रसोई गैस लेने जा रही महिला की टोटो पलटने से हुई मौत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत सहजितपुर थाना क्षेत्र के मनोपाली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के सहजितपुर थाना क्षेत्र के मनोपाली गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार राय की 65 वर्षीय पत्नी देवंती देवी बताई गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गैस सिलेंडर लेने के लिए टोटो से जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Add

सूचना मिलने पर सहजितपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो को जब्त कर लिया है. जिसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार टोटो के पलटने का कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *