रामनवमी पर जल लेने नदी गई दो सगी बहनें डू’बी ; बड़ी बहन का श’व बरामद छोटी की तलाश जारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत नदी में रामनवमी के लिए जल लेने गई दो सगी बहने स्नान करने के दौरान डूब गई. जिसके बाद काफी प्रयास पर बड़ी बहन का शव नदी से बरामद किया गया. जबकि छोटी बहन की तलाश जारी है. मृत दोनों बहनों की पहचान जिले के बथरौली निवासी विनोद राय की 18 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी एवं 17 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बहने रामनवमी का व्रत की थी.

जिसको लेकर जल लेने के लिए नदी पर गई थी. स्नान करने के बाद जल लेने के क्रम में सुमन डूबने लगी जिसके बाद पूनम उसे बचने के लिए गई और देखते ही देखते दोनों बहने डूब गई. इस सूचना के बाद नदी पर मौजूद लोग और उन लोगों के द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन काफी प्रयास के बाद देर शाम तक सिर्फ पूनम का शव ही बरामद किया जा सका. जबकि सुमन के शव की तलाश को लेकर गोताखोरों को लगाया गया है.

वहीं सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *