ट्रेन से लटक कर स्टंट कर रहे युवक को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर पहुंचने वाली बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में स्टंट कर रहे एक युवक को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच से वह युवक सफर कर रहा था और ट्रेन के गेट से लटक का स्टंट कर रहा था. तभी उक्त ट्रेन को एस्कॉर्ट कर रहे रेल पुलिस कर्मियों के द्वारा छपरा जंक्शन पर ट्रेन के रुकने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार थाना अंतर्गत हरदी मोड़ सहतवार निवासी जोगेंद्र कनौजिया का पुत्र राजेंद्र कनौजिया बताया गया है.

इस बात की जानकारी देते हुए रेलवे आरपीएफ निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार राय/सीआईबी छपरा और सउनि रमेश कुमार पासवान, सउनि मनोज कुमार सिंह/रेसुबल पोस्ट छपरा के द्वारा बताया कि वह युवक ट्रेन से लटक कर स्टंट कर रहा था, जिसको लेकर उसकी गिरफ्तारी हुई है. इस संबंध में उसके विरुद्ध रेसुबल पोस्ट छपरा पर मुअसं 153/24 u/s 156, 145, 146, 137 रेल अधिनियम दिनांक 17-04-24 दर्ज किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *