छपरा शहर में देर रात हुई चा’कूबा’जी में एक युवक गं’भीर स्थिति में पीएमसीएच रे’फर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र कॉलेज पोखरा के समीप बीती देर रात्रि बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया. जख्मी हालत में उसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अर्जुन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. उन्होंने बताया कि एक चाकू उस युवक के सीने पर तथा दो चाकू उसके शरीर के अन्य हिस्से में लगे हैं.

गंभीर रूप से जख्मी युवक जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के दीलिया रहीमपुर गांव निवासी लालू राय का पुत्र करण कुमार राय बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह देर रात रामनवमी शोभायात्रा जुलूस से वापस लैट रहा था. तभी भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र कॉलेज पोखरा के समीप कुछ अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसको चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया. इस घटना का कारण उनका पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. उस युवक के शरीर पर चाकू के तीन जख्म बने हैं.

चाकू लगने से जख्मी होने के बाद उसको इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि देर रात होने के कारण इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. वही सूचना पर भगवान बाजार थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की. वही इस संदर्भ में पूछे जाने पर भगवान

बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि घायल के तरफ से कोई भी फर्क बयान दर्ज नहीं कराया गया है. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस कॉलेज के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. वहीं इस घटना के संदर्भ में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *