पंजाब से कमाकर दो माह पहले ही आया था घर ; सड़क हा’दसे का हो गया शिकार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत फोरलेन के समीप 51 नंबर रेलवे ढाला के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हुई है. मृत अधेड़ की पहचान जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी राम जयपाल राय के 38 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार राय के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बाइक से जा रहे थे. 51 नंबर रेलवे ढाला के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. इस घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा शव की पहचान कर उसके घर वालों की इस घटना की सूचना दी गई.

सूचना के बाद घर वाले भागे-भागे छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव की पहचान के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने की प्रक्रिया कर रही है. वहीं मृतक के परिवार वाले कुछ भी बताने से हिचकते रहे. गांव वालों के अनुसार वह पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे और फिर पंजाब जाने वाले थे. लेकिन, आज दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर वालों में मातम छाया हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *