दोस्त छोड़कर हुआ फरार ; बारात में नाच देखने गए युवक की बे’रहमी से ह’त्या

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बारात में नाच देखने गये एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की गई है. घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विशुनपुरा गांव की हैं. जहां मृत युवक की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विशुनपुरा गांव निवासी उदय कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस राज के रूप में की गई है.

उसका शव गांव स्थित गाछी टोला से बरामद किया गया है. इस घटना की जानकारी परिवार वालों को आज अल सुबह हुई. सूचना के बाद घर वाले भागे-भागे वहां पहुंचे तो प्रिंस की मृत्यु हो चुकी थी. वहीं सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.इस संबंध में मृतक के भाई कुंदन कुमार सिंह ने हलचल न्यूज़ को बताया कि वह गांव में आये बारात में नाच देखने के लिए अपने मित्र मोनू के साथ गया था.

मोनू के द्वारा ही घर आकर सूचना दी गई कि नाच देखने के दौरान विवाद में कुछ लोगों के द्वारा प्रिंस को चाकू गोदा जा रहा है और वह भाग कर पहुंचा है. इस सूचना के बाद वे लोग जब वहां पहुंचे तो गांव स्थित गाछी टोला में उसे मृत पाया गया. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *