प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दो बाइक सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK –   बिहार के पटना जिला अंतर्गत दानापुर थाना क्षेत्र के नया टोला में दो बाइक सवार चार अपराधियों ने फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी है. घटना को अंजाम दिया गया है. गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है. इस मामले में सिटी एसपी के अनुसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. मृतक की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला निवासी पारस राय के रूप में हुई है. दामाद संजय कुमार के मुताबिक वे दुकान में बैठे थे. इसी दौरान उनकी पत्नी आयी और सूचना दी कि पिता को गोली मारी गयी है.

आनन फानन में घर पहुंचे तो देखा कि पारस राय घर में फर्श पर पड़े हुए हैं. दामाद के अनुसार पारस राय के पीठ, जांघ और पैर में गोली लगी थी. आनन फानन में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के दौरान मौत हो गयी.हम दुकान में बैठे थे. इसी दौरान मेरी पत्नी आकर कहा कि उनके पिता को गोली मारी गयी है. हम पहुंचे तो पारस बाबू को तीन गोली लगी थी. आनन फानन में हमलोग इलाज के लिए पारस अस्पताल ले गए. पड़ोस के लोगों का कहना है कि दो बाइक सवार 4 शूटरों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना बीती रात की बताई गई है. सूचना मिलने के बाद पटना सिटी एसपी शरथ आरएस अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह घटनास्थल पहुंचकर लोगों से जानकारी ली. एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. इसकी जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. सिटी एसपी ने बताया कि 4 से 5 गोली लगने की सूचना है, जिसकी जांच के बाद पुष्टि हो पाएगी.घटना की जानकारी मिली है. पुलिस को भी घटनास्थल पर भेजा गया है. 4 से 5 गोली लगने की सूचना है. जांच के बाद इसकी पुष्टि हो पाएगी. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को चेक किया जाएगा, जिससे अपराधियों की पहचान हो सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *