छपरा जंक्शन का मुख्य संरक्षा अधिकारी ने किया सेफ्टी आँडिट निरीक्षण ; गार्ड ड्राइवर लाबी में ओपन जिम का किया गया उदघाटन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा ने आज गोरखपुर-छपरा रेलखण्ड पर ठंडक व कोहरे के मौसम में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेफ्टी निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने कोहरे के मौसम में इस सेक्शन के सिगनलों की दृश्यता को दुरूस्त बनाये रखने का भी निर्देश दिया. विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मेहरोत्रा ने इस खण्ड पर संरक्षा के साथ-साथ इस खण्ड पर चल रहे विकास कार्यों के दौरान सेफ्टी उपकरणों एवं यात्रियों की संरक्षा की जांच की. निरीक्षण के क्रम में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मेहरोत्रा ने अपने निरीक्षण यान से विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए छपरा स्टेशन पहुंचे.

Add

जहां उन्होंने छपरा रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यो का गहन निरीक्षण किया. उन्होनें छपरा स्टेशन के विस्तार के साथ रूट रिले इंटरलॉकिंग पैनल, परिचलनिक व्यवस्था, प्लेटफार्मो के शेड तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु विभिन्न व्यवस्था, ग्लो शाइन स्टेशन नाम बोर्ड, साइनेजेज, रनिंग रुम, क्रू लाॅबी समेत यात्री सुख-सुविधाओं के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया तथा छपरा स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो की गति बढ़ाने और सभी कार्य तय समय सीमा में सम्पन्न कराने का भी निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने रनिंग रुम का गहन निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद उन्होंने रनिंग रुम के परिसर में स्थित ओपेन जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया.

जिससे रनिंग रुम कर्मचारी ओपेन जीम से स्वास्थ लाभ ले सके. निरीक्षण के अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आपरेशन अनिल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेऩ्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिनव पाठक, स्टेशन डायरेक्टर राजेश प्रसाद, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अशोक कुमार, कोचिंग डिपो अधिकारी अजीत कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर डीवी सिंह सहित मंडल तथा स्टेशन के वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *