अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत ; पिता गंभीर स्थिति में रेफर

0 minutes, 2 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरार ओवरब्रिज के समीप अनियंत्रित वाहन ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई. जबकि, उसके पिता को गंभीर स्थिति में गोरखपुर रेफर किया गया है. दुर्घटना के बाद घायल पिता-पुत्र दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान पुत्र की सदर अस्पताल में मौत हो गई. जबकि, जख्मी पिता को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. मृतक की पहचान अरार मोड़ निवासी अनिल दुबे के बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है.

Add

घटना को लेकर बताया जाता है कि शहर के अरार मोड़ निवासी अनिल दुबे अपने बेटे छोटू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. उनकी बाइक सवार ओवरब्रिज के समीप पहुंची तो अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया और मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा. इस हादसे में बाइक सवार पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए आसपास के लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही छोटू कुमार की मौत हो गई. पुत्र की मौत होने के बाद पिता की हालत बिगड़ने लगी तब डॉक्टर ने पिता अनिल दुबे को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *