प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 15 मछुआरों के बीच आइस बॉक्स सहित साइकिल का डीएम व डीएफओ ने किया वितरण

0 minutes, 0 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –   सारण के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 15 मछुआरों के बीच आइस बॉक्स सहित साइकिल का वितरण सारण जिला अधिकारी अमन समीर एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया. बता दें कि इस योजना के तहत पुरुष को 40% अनुदान पर एवं महिलाओं को 60% अनुदान पर आइस बॉक्स सहित साइकिल का वितरण किया जाता है. उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार के द्वारा चलाई गई योजना से स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक मछलियों को उपभोक्ताओं के बीच पहुंचाने में कारगर सिद्ध होगा.

उन्होंने कहा कि जिले में मत्स्य का उत्पादन जितनी तेजी से हो रहा है, उसके लिए बाजार का होना आवश्यक है. सरकार इसके लिए लगातार प्रयत्नशील है. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी राजू कुमार एवं राम विचार मांझी के साथ मत्स्य विभाग से नरेंद्र कुमार, अमृता रंजन, आस्था मिश्रा, चंचल, अख्तर हुसैन, अंकित कुमार, कनीय अभियंता श्रवण पंडित एवं मत्स्य जीवी सहयोग समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *