ब्रांडेड कंपनियों का नकली सामान बेचनेवाला गिरोह सक्रिय ; तीन लाख का नकली सामान जब्त, कारोबारी फरार

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – पटना जिला अंतर्गत मसौढ़ी के जहानाबाद रोड स्थित कृष्णापुरी मोहल्ले में विभिन्न कंपनियां के कॉस्मेटिक एवं मेडिसिन की रि पैकिंग का धंधा जोर-शोर से चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर ब्रांड प्रोटक्शन सर्विसेज और मसौढ़ी थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. ताला तोड़कर बंद कमरे से बहुत सारी नकली दवाइयां, तेल और कॉस्मेटिक सामान जब्त किया गया. ब्रांड प्रोटक्शन सर्विसेज कंपनी के कर्मचारी और मसौढ़ी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक किराए के मकान में ताला तोड़कर तकरीबन 3 लाख का कॉस्मेटिक प्रोडक्ट एवं मेडिसिन जब्त किया गया है. रिपैकिंग की जा रही थी. आरोपी फरार है.

इस मामले में मसौढ़ी थाना अध्यक्ष विजय यादवेंदु ने बताया कि ब्रांडेड प्रोटक्शन सर्विसेज के छापेमारी दल के कर्मचारी मन्नू कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णापुरी मोहल्ले में किराए के मकान में अंकित कुमार कई कंपनियां के समान की री पैकेजिंग कर उसे आधे दाम में बेचने का धंधा चलाया जा रहा था. यह जानकारी मिलने के बाद इसका सत्यापन कराया गया. जिसके बाद की गयी छापेमारी में तकरीबन 3 लाख का सामान जब्त किया गया है. जब्त सामान में कई कंपनियों के प्रोडक्ट शामिल हैं. पुलिस के अनुसार नकली सामान तैयार करने का आरोपी अंकित कुमार, संपतचक का रहने वाला है.

Add

मसौढ़ी थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस, अंकित को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है. इस छापेमारी से मसौढ़ी बाजार में हड़कंप मच गयी. मसौढ़ी बाजार में कई कंपनियों की नकली कॉस्मेटिक और मेडिसीन बिकने की खबर से लोग चिंतित हैं.कई ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर उसे रि पैकिंग करके बेचने का धंधा चल रहा था, गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई, जहां ढाई से तीन लख रुपए का सामान जब्त किया गया है. मसौढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपी फरार है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *