विद्यालय के 26 बोरा एमडीएम चावल के साथ पूर्वी चंपारण के दो चोर गिरफ्तार ; पिकअप वैन जब्त

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के भेल्दी थाना पुलिस ने दो विद्यालयों से चोरी किए गए एमडीएम चावल के साथ दो चोरों को पिकअप वैन के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिले के भेल्दी थानान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय तरवार पूर्वी अमनौर-2 एवं मध्य विद्यालय हकमा में अल्पाहार हेतु स्टोर में रखे चावल के बोरे को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी. जिस संबंध में भेल्दी थाना कांड सं०-395/24 एवं 396/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान के क्रम में उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्त पूर्वी चम्पारण के केशरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्तरघाट ढेकहा गांव निवासी धनंजय कुमार सहनी को चोरी किये गये 26 बोरा चावल, 02 मोबाइल एव 01 पिकअप वैन के साथ गिरफ्तार किया गया.

पूछ-ताछ एवं जांच के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सारण जिलान्तर्गत विभिन्न थाना यथा इसुआपुर, मढ़ौरा, गौरा एवं तरैया थाना के विद्यालयों से भंडारित चावल की बोरी चोरी करने की घटना को कारित किये हैं. जिस संबंध में इसुआपुर थाना कांड सं०- 290/24, 289/24, 288/24, गौरा थाना कांड सं0- 211/24, मढ़ौरा थाना कांड सं0-695/24 एवं तरैया थाना कांड सं0 481/24 दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त धनंजय कुमार के निशानदेही के आधार पर पूर्वी चम्पारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरवा गांव निवासी भोला राय को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तारों के खिलाफ जिले के तरैया, मढौरा, इसुआपुर, गौरा सहित कई थानों में दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनके पास से एक पिकअप वैन, चावल- 26 बोरा एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है. छापामारी टीम में भेल्दी थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० संदीप कुमार, स०अ०नि० रूपंजय कुमार एवं भेल्दी थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *