प्रधानमंत्री आवास योजना पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगी ; शिकायत करने की कही बात तो की मारपीट के बाद की फायरिंग, मामला दर्ज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में भ्रष्टाचार और घूसखोरी भी चरम पर है. समय-समय पर निगरानी विभाग कार्रवाई भी कर रही है. लेकिन बहुतायत मामले इसलिए दब जाते हैं, क्योंकि बहुत लोग लफड़े में पड़ना नहीं चाहते. बीते दिन जहां नगर निगम में ₹60 हजार घूस लेते किरानी सूर्यदेव यादव को रंगे हाथ निगरानी ने पकड़ा था. वहीं जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस को लेकर एक अलग मामला सामने आया है, जहां जिले में प्रधानमंत्री आवास के लिए ₹50 हजार रुपए घूस मांगे जाने और लाभुक द्वारा इसकी शिकायत करने की बात कहने के बाद उसके साथ मारपीट करने के बाद फायरिंग भी की गई है.

Add

इस मामले में लाभार्थी मांझी थाना क्षेत्र के गोढा पर निवासी शिव शंकर यादव के पुत्र रंजीत कुमार यादव के द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन भी दिया गया है. जिसमें उसके द्वारा बताया गया है कि गांव के ही मनीष यादव, राजू यादव, विशाल यादव एवं राजन यादव उनके घर पहुंचे और बोला कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किए हैं. उसके लिए हम लोग चेयरमैन के घर से आए हैं और आपके द्वारा ₹50 हजार देने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत होगा. जिस पर रंजीत के द्वारा इसकी शिकायत किए जाने की बात कही गई तो वह लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए, लेकिन मामला शांत हो गया.

कुछ देर बाद जब वह घर से कहीं जाने के लिए बाहर निकाला तो घर से कुछ कदम की दूरी पर पाया कि उक्त चारों लोग के साथ विनय यादव, हरेंद्र यादव, सिंधु यादव, गोलू यादव, सोनू यादव एवं अभिजीत यादव लाठी-डंडे और हरवे, हथियार व पिस्टल के साथ खड़े हैं. जब वह उनके नजदीक पहुंचा तो वह लोग उसको धमकाते हुए मारपीट करने लगे. उस दौरान उसका गला दबाकर हत्या भी करने का प्रयास किया गया. उसी क्रम में विशाल उर्फ बिट्टू के द्वारा जान मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली भी चलाई गई, लेकिन गोली लगी नहीं.

जिसके बाद शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे और वे लोग भाग गए. वहीं इस घटना की सूचना मांझी थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां उसका उपचार किया गया. उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *