माणिकपुर-बाकरपुर भारतमाला परियोजना व दिघवारा अंतर्गत शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना के तहत चल रहे पथ/पुल निर्माण का पदाधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत माणिकपुर-बाकरपुर भारतमाला परियोजना तथा दिघवारा अंतर्गत शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना के तहत चल रहे पथ/पुल निर्माण का स्थलीय निरीक्षण पथ निर्माण विभाग के सचिव, सारण जिला भूअर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, उप समाहर्त्ता, भूमि सुधार, सोनपुर, परियोजना निदेशक NHAI, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा/सोनपुर, अंचलाधिकारी, दिघवारा/सोनपुर तथा चयनित एजेंसी के मैनेजर ने टीम के साथ किया जिसके बाद समीक्षात्मक बैठक की गई.

निरीक्षण के दौरान माणिकपुर-बाकरपुर भारतमाला परियोजना में जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर किमी 8.00 से किमी 12.00 तक पथ निर्माण में व्याप्त सभी समस्याओं को निष्पादित करते हुए तीन माह के अंदर पथ निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना में आगामी बारिश से पूर्व त्वरित रूप से कार्य करते हुए अधिक से अधिक पोल का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही दोनों परियोजनाओं में लगातार कैम्प आयोजित कर भूअर्जन की कार्रवाई में भी तेजी लाते हुए संबंधित रैयतों को मुआवजा भुगतान की राशि प्रदान करने का निर्देश दिया गया.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *