भारतीय जाली मुद्रा के साथ तस्कर को एसएसबी एवं पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ से प्राप्त सूचना के आधार पर 29वीं वाहिनी एसएसबी और मोहनपुर थाना ने संयुक्त टीम गठित कर जाली नोट के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर धर्मेंद्र यादव बताया गया है. उस तस्कर को गया जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत बड़की बिहिया गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसे ₹36,500 भारतीय जाली मुद्रा क साथ के साथ गिरफ्तार किया है.

उसकी गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता सशस्त्र सीमा बल “इ” कंपनी कमांडर तथा मोहनपुर पुलिस ने निभाई है. कंपनी कमांडर रामवीर कुमार ने बताया कि जाली नोट तस्कर को पकड़ने के बाद पूछताछ किया जा रहा है और उस तस्करी में संलिप्त अन्य तस्करों को मोहनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पकड़े हुए अपराधी को आगे की कार्रवाई के लिए मोहनपुर थाना में सुपुर्द किया गया है.

साभार – धीरज गुप्ता

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *