पुलिस दबिश के कारण डबल मर्डर का एक नामजद अभियुक्त सरेंडर करने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थे ; दूसरा आरोपी अभी भी फरार

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफ्फसिल थानान्तर्गत डबल मर्डर के एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने सरेंडर करने से पहले ही दबोच लिया है. गिरफ्तार नामजद अभियुक्त जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी 59 वर्षीय राजेंद्र सिंह बताया गया है. जिसकी गिरफ्तारी का दावा पुलिस ने मुफ्फसिल थानान्तर्गत चांदमारी रोड स्थित उसके घर से किया है. जबकि डबल मर्डर का दूसरा नामजद अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इस मामले में एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डबल मर्डर के नामजद एक अभियुक्त राजेंद्र सिंह को उनके चांदमारी रोड स्थित घर से गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए ताकतवर छापेमारी जारी है. इसके लिए विशेष टीम का भी गठन किया गया है.

27 मई की देर शाम हुई थी गोदरेज संचालक सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या

बता दें कि बीते 27 मई की देर शाम गोदरेज शोरूम संचालक अमरेंदर सिंह व उनके घनिष्ठ मित्र पूर्व मुखिया प्रत्याशी इसुआरपुर थाना क्षेत्र निवासी शंभूनाथ सिंह की अपराधियों ने उनके घर के नजदीक मुफ्फसिल थानान्तर्गत प्रभुनाथ नगर कौशल विकास केन्द्र ऑल्ड बीएसएनएल ऑफिस के समीप गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया था. जिस संबंध में मृतक की पत्नी रुचि देवी के बयान पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0-288/25 दर्ज किया गया था. उनके फर्द बयान के आधार पर जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक निवासी विजय सिंह एवं सहाजितपुर थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

Add

16वें एक नामजद अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी

डबल मर्डर के बाद दोनों नामजद अभियुक्त जमीनदोज हो गए थे. जिसके बाद एसएसपी के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था और दोनों की गिरफ्तारी के लिए जिले में लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस दबिश के कारण राजेंद्र सिंह सरेंडर करने के लिए छपरा पहुंचा था, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके चांदमारी रोड स्थित घर से दबोच लिया है. जबकि दूसरा नामजद अभियुक्त विजय सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *