शहर में चौक पर चोर होने का झांसा देकर महिला के कान से सोने की बाली व गले से चेन निकलवा नकद की पोटली भी ले भागे उचक्के ; शोर मचाती रह गई महिला

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मालखाना चौक पर उचक्कों ने एक महिला से दिनदहाड़े छह हज़ार रुपये, सोने का चेन व कान में पहने सोने की बाली चोर होने का झांसा देकर उतरवाया और उसे गायब कर फरार हो गए. उस दौरान वह महिला शोर मचाती रह गई. जब महिला बीच सड़क पर रोने लगी तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई और महिला ने उचक्को की बात बताई. हालांकि स्थानीय लोगों ने पहले समझा कि वह बदमाश उस महिला के साथ ही हैं, लेकिन बाद में माजरा कुछ और निकला.

पीड़ित महिला जलालपुर थाना क्षेत्र के सवरी जलालपुर गांव निवासी रमेश महतो की पत्नी सलमा देवी बताई गई है. इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने गांव से छपरा धान का बीज खरीदने के लिए आई थी. उसने बताया कि वह अपने भाई के लिए गांव से आम भी लायी थी, जिसे मलखाना चौक स्थित मंदिर पर अपने परिवार वालों से मिलकर गुदरी बाजार धान का बीज खरीदने जा रही थी तभी, वहां दो युवक पहुंचे और चौक पर चोर होने का झांसा उसे एक गली में जाने की बात कहने लगे और समझा-बुझाकर उसके कान और गले से आभूषण उतरवा कर रुपए की पोटली में रखने को कहा.

कान से बाली उतारने में एक उचक्के के द्वारा मदद भी किया गया और पोटली थैली में डालने की बजाय उसे लेकर फरार हो गये. जब तक महिला झोला में पोटली देखी और शोर मचायी तबतक दोनों वहां से भाग निकले. इस घटना के बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी. आधे घंटे में 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद महिला को भगवान बाजार थाना पहुंचा दिया. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. बीच सड़क पर दिनदहाड़े इस घटना के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *