डिस्चार्ज होने से पहले महिला को लगाया इंजेक्शन तो बढी बेचैनी और हमेशा के लिए हो गई शांत ; ओम सेवा सदन के चिकित्सक व कंपाउंडर पर FIR

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिला के मढौरा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित ओम सेवा सदन में प्रसव उपरांत महिला के डिस्चार्ज किए जाने से पहले उसको एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और वह महिला हमेशा के लिए शांत हो गई. पुत्री के जन्म देने के बाद जब डिस्चार्ज होकर घर जाने की बारी आई तो महिला ने इंजेक्शन लगाए जाने के बाद कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया. घटना जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र की है. जहां मढौरा थाना क्षेत्र के रूप राहीमपुर निवासी सोनू कुमार ठाकुर के द्वारा अपनी पत्नी संजू देवी को प्रसव पीड़ा के साथ बीती संध्या स्थानीय थाना रोड स्थित ओम सेवा सदन में भर्ती कराया गया था.

जहां डॉक्टर मृत्युंजय कुमार के द्वारा उसका नॉर्मल डिलीवरी भी कराया गया और उसने एक पुत्री को जन्म दिया. जिसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों बिल्कुल ठीक थे. लेकिन रात्रि में डिस्चार्ज किए जाने के दौरान सेवा सदन के चिकित्सक के द्वारा प्रसव पीड़िता को डिस्चार्ज किए जाने के दौरान वहां के एक कंपाउंडर द्वारा महिला को यह कहकर एक इंजेक्शन लगाया गया कि इससे उसको ताकत मिलेगा. लेकिन उसके द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ पल बाद ही महिला की बेचैनी बढ़ी और देखते ही देखते कुछ पल में उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वाले हो-हंगामा करने लगे.

सूचना के बाद पहुंची पुलिस, नामजद FIR दर्ज

ओम सेवा सदन के कंपाउंडर द्वारा ताकत का इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की मौत पर परिजन आक्रोशित हो गए और हो हंगामा शुरू कर दिया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मढौरा थाना पुलिस ने हंगामा को शांत कराया. जिसके बाद मृत महिला के परिवार वालों के द्वारा नर्सिंग होम एवं चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई. दर्ज प्राथमिकी में ओम सेवा सदन के चिकित्सक डॉक्टर मृत्युंजय कुमार एवं कंपाउंड को भी नामजद किया गया है. वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया के बाद आज शनिवार की सुबह छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *