पैसे के लेनदेन में होटल संचालक को अ’पराधियों ने मा’री गो’ली

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही चवर के पास बाइक सवार तीन लोगो ने एक होटल संचालक को गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी होटल संचालक की पहचान जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र मधु सरेया गांव निवासी स्व इंदर यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में की गई.

 

दरअसल इस संदर्भ में जख्मी राजेश यादव ने बताया की आठ वर्ष पूर्व शहर के कॉलेज रोड स्थित चिराई घर के पास चौधरी हांडी मीट नाम से एक होटल चला रहे है. होटल नही चलने के कारण उसे बंद करने वाले थे लेकिन मकान मालिक ने बंद करने से मना किया और कर्ज के रूप में 23 लाख रुपया दिया था. इसके एवज में एक चेक ले लिया. धीरे धीरे उसका पैसा लौटाता रहा.

अब तक ब्याज सहित कुल 41 लाख 32 हजार दो सौ रुपया दे चुका है, लेकिन जब भी चेक की मांग करते तब भी वह और पैसे की मांग करता. जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. उसी बीच 24 तारीख को मेरे दुकान पर कुछ लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसके बाद शनिवार की देर रात अपने घर बाइक पर सवार होकर मधु सरेया गांव जा रहा था तभी बाइक सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और सटाकर एक गोली बांह पर दाग दिया. जिससे जख्मी हो गया.

वही आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद जख्मी ने अपने परिजनो को फोन कर बुलाया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. वही नगर थाना की पुलिस ने जख्मी के फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संदर्भ में नगर थाना के दरोगा लंकेश पांडा ने बताया कि जख्मी का फर्द बयान में तीन लोगो को नामजद किया गया है. पुलिस जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *