ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौ’त ; दो घा’यल

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK – सिवान जिले के बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग के कुडवा बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसआई राजकुमार कश्यप अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक की मौत की पुष्टि कर दी.वहीं दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. मृत युवक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के बडसरा गांव निवासी मोशन अहमद का पुत्र 20 वर्षीय सनैउर के रूप में हुई है. घायलों मे एक की पहचान कुडवा निवासी बबलू हवारी का 18 वर्षीय पुत्र इलियास के हुई है जबकि एक की एक की अभी पहचान नहीं हो सकी है.घटना थाना क्षेत्र के कुड़वा बाजार के पास तीन बजे शाम की बताई जा रही है.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनो बाइक सवार सीवान से आ रहे थे कि बड़हरिया के तरफ से तेज रफ्तार में सीवान जा रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गये. ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *