अ’नियंत्रित वाहन ने ट्रक चालक को रौं’दा उपचार के दौरान हुई मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन ने एक ट्रक चालक को रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत दिघवारा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृत ट्रक चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव निवासी सीताराम दास के 40 वर्षीय पुत्र उमेश दास के रूप में की गई. जिसके बाद इस घटना की सूचना उसके पॉकेट से मिले मोबाइल के आधार पर घर वालों को दी गई और फिर उसकी पहचान हुई. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि उमेश ट्रक लेकर जा रहा था.

जहां आज अल सुबह वह अवतार नगर थाना अंतर्गत चौक पर ट्रक रोक कर ट्रक से नीचे उतरा. उसी बीच दूसरे वाहन ने उसे रौंद दिया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं सूचना के बाद अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में कोहरा मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *