छठियार का भोज खाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौ’त ; दूसरा युवक रे’फर

CHHAPRA DESK – छठियार का भोज खाकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है. मृत युवक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत उत्तरी दहियावां टोला निवासी शिवकुमार मांझी का 30 वर्षीय पुत्र राजन कुमार मांझी बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात्रि वह अपने मित्र गोलू के साथ छठियार का भोज खाने के लिए पटेढी गांव गया था,

जहां से देर रात्रि छठियार का भोज खाने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी मुफ्फसिल थाना अंतर्गत मुसेहरी गांव के समीप किसी अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे जहां राजन की मौत हो गई, वहीं उसके मित्र गोलू को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जहां, उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

वहीं सूचना के बाद थाना पुलिस ने राजन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि राजन को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. उसी की कमाई से घर चलता था. अब गरीबी में उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. जिसको लेकर सभी की निगाहें अब सरकार के अनुदान पर टिकी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *