मोबाइल लूट कर भाग रहे तीन लुटेरों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अवतारनगर थानान्तर्गत छोटा झौंवा चंवर में मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार तीन लुटेरों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. बता दें कि पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नागरिक केंद्रित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में अवतारनगर थानान्तर्गत छोटा झौवा गांव स्थित चंवर में 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 युवकों द्वारा चाकू का भय दिखाकर मवेशी चरा रहे एक नाबालिक लड़का से 01 मोबाइल लूट की घटना को कारित किया गया. इस घटना के तुरंत बाद पीड़ित द्वारा हो-हल्ला करने पर आस-पड़ोस के लोग जुट गए और उक्त मोटरसाइकिल सवार तीनों लूटेरों को पकड़ कर थाना को सूचित किया गया.

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवतारनगर थाना पुलिस दल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए मोबाइल के साथ 03 अन्य मोबाइल, लूट में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल और 01 चाकू भी बरामद किया गया. गिरफ्तार लुटेरों में दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव निवासी आकाश कुमार चौधरी व, सैदपुर बगही गांव निवासी गोलू कुमार राय एवं सैदपुर बगही गांव निवासी विधान कुमार राय शामिल हैं. जिनके पास से लूटे गए मोबाइल के साथ 03 अन्य मोबाइल, लूट में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल और 01 चाकू भी बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *