तेज रफ्तार के कहर ने निगल ली सेल्स मैनेजर की जिंदगी ; मचा कोहराम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत जासोसती पोखरा के समीप मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई. मृतक आर आर लाइटिंग कंपनी का एरिया सेल्स मैनेजर था. वहीं दुर्घटना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का पिट्ठू बैग उतारा जिसमें उसका आई कार्ड और पहचान पत्र पाया गया. जिसके अनुसार उसकी पहचान जिले के मकेर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी चैत साह के 30 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई.

जिसके बाद पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुधीर आर आर लाइटिंग कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था, जो कंपनी बल्ब बनती है. वह शहर से ऑर्डर बुक करने के बाद वापस घर लौट रहा था,

उसी बीच गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग स्थित जासोसती पोखरा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके करण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उस दौरान युवक की मौत मौके पर हो गई. जिसके बाद कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *