नशे में पहुंचा घर और किचन में काम कर रही पत्नी को लगा पीटने ; इलाज के बाद शिकायत करने पहुंची थाना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत सरकारी बाजार मोहल्ला में शराब पीने के बाद घर पहुंचे शराबी पति ने किचन में काम कर रही पत्नी को पीटनी शुरू कर दिया. जिसके बाद पत्नी द्वारा शोर मचाया गया तो परिवार वालों ने उसे बचाया। वहीं जख्मी पत्नी को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. वहीं उपचार के बाद पत्नी ने थाना जाकर पति के खिलाफ शिकायत करने की बात कही. उक्त जख्मी महिला शहर के नगर थाना अंतर्गत सरकारी बाजार मोहल्ला निवासी राजा की पत्नी राखी बताई गई है.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी राखी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है. उसके द्वारा मना करने पर मारपीट शुरू की जाती है. आज भी उसका पति नशे में पहुंचा और बाद में घुसकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. उस दौरान उसने डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर उसका सिर भी फोड़ दिया है. वह रोज-रोज की किचकिच से तंग आ गई है और अब केश करने जा रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में ना तो बयान दर्ज हो सका है और ना ही प्राथमिकी ही हो सकी है. वहीं पुलिस जांच पड़ताल में लगी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *