मासूम की हत्या: दुर्घटना नहीं ट्रैक्टर से मासूम को कुचलकर मारा गया ; खुलासा के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को खोदकर निकाला गया

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के नया गांव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहां एक मासूम की हत्या ने सभी को सकते में डाल दिया है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इसका राज खुला और इस मामले में मजिस्ट्रेट की बहाली की गई. जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चे के शव को कब्र खोद कर बाहर निकाला गया. मृत बच्चा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के बरियारचक गांव निवासी दरोगा राय का पांच वर्षीय पुत्र दीपू कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते दिन नयागांव थाना अंतर्गत बरियारचक घाट स्थित टावर के समीप 5 वर्षीय दीपू दुर्घटना का शिकार हो गया. परिवार वाले इसे दुर्घटना समझ बच्चे के शव को दफना दिए. लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि ट्रैक्टर से जानबूझकर उस बच्चे को कुचला गया है तब परिवार वालों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस से की. जिसके बाद परिवार वालों ने इस घटना की शिकायत नयागांव थाना अध्यक्ष से की. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और इस मामले में जिला प्रशासन की पहल पर मजिस्ट्रेट बहाल किया गया.

Add

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया मासूम का शव

इस मामले में जांच करते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर मासूम बच्चे के शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है. वहीं, अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

क्या कहते हैं नयागांव थाना अध्यक्ष

इस मामले में पूछे जाने पर नया गांव थाना अध्यक्ष ने बताया कि 5 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला मृतक के परिवार वालों के बयान पर दर्ज किया गया है. इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. शीध्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *