हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलवाकर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह गांव में पुलिस ने हत्या के आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. उस दौरान थाना अध्यक्ष संदीप कुमार एवं अपर थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे. आरोपी बच्चा सिंह के घर के मुख्य द्वार, खिड़की और आगे के हिस्से को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।मामला 30 अक्टूबर का है, जब जमीनी विवाद के कारण आरोपी बच्चा सिंह व उनके घरवालों ने अपने पट्टीदार 63 वर्षीय छोटेलाल सिंह और उनके परिजनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना में भर्ती कराया,

Add

जहां इलाज के दौरान छोटेलाल सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागता रहा. अंतत न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने बुलडोजर की मदद से घर के मुख्य दरवाजे, खिड़की और आगे के हिस्से को ध्वस्त कर दिया. वहीं पुलिस जब बांसडीह गांव में कुर्की जब्ती के लिए पहुंची तब भय से आरोपी पंकज सिंह पटना के गर्दनीबाग थाने में व हरदेव सिंह मढ़ौरा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *