मामूली विवाद को ले हुई चाकूबाजी में बाप-बेटा जख्मी ; आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के कोपा थाना अंतर्गत पियनो गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद चाकू बाजी की घटना हुई, जिसमें बाप-बेटा दोनों चाकू लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें आनन-फानन सदर अस्पताल पहुंचाचा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामूली रूप से घायल आरोपी बाप-बेटा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. चाकू लगने से जख्मी बाप-बेटा कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव निवासी कैलाश सिंह का 40 वर्षीय पुत्र परशुराम सिंह एवं उनका 20 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार बताये गये हैं.

वहीं गिरफ्तार आरोपी बाप-बेटा स्थानीय निवासी जितेंद्र पड़ित एवं उनके पुत्र आकाश पड़ित बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ले जाने के दौरान ट्रैक्टर के धक्के से आनंद के घर के निर्माणाधीन दीवार गिर गई. जिसको लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट के बाद चाकू बाजी शुरू हो गई. इस घटना के संबंध में जख्मी के द्वारा बताया गया कि आकाश के द्वारा चाकू निकालकर उसे और उसके पिता दोनों को चाकू घोंपा गया है. गंभीर स्थिति में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. फिलहाल दोनों का उपचार पटना के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *