मनोज संकल्प को लायंस जिला 322 E का बनाया गया कैबिनेट कोषाध्यक्ष

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित लायंस इंटरनेशनल के 43वें वार्षिक अधिवेशन में लायंस क्लब छपरा सारण के पूर्व अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ को जिला 322E (बिहार एवं झारखंड के कुछ हिस्से) का सत्र 2024-25 के लिए कैबिनेट कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया है. विदित हो कि इसके पूर्व डॉ मनोज संकल्प लायंस जिला 322E कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर चुके हैं. जिसमें लियो चैयरपर्सन, ज़ोन चैयरपर्सन, रीजन चैयरपर्सन, जी एम टी कोऑर्डिनेटर, जी ई टी कोऑर्डिनेटर प्रमुख हैं.

उनके बेहतर सेवा कार्यों के लिए लायंस इंटरनेशनल ने कई बार मनोज संकल्प को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया है. जिसमें प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड एवं लीडरशिप अवार्ड शामिल हैं. डॉ मनोज संकल्प लायंस इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन के लिए बैंकॉक, फुकओका (जापान) एवं लास वेगास (अमेरिका) के अधिवेशन में भी शामिल हो चुके है.

डॉ मनोज संकल्प की इस उपलब्धि पर पूर्व जिलापाल डॉ एस के पांडेय, क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ उदय कुमार पाठक, डॉ नवीन कुमार द्विवेदी, डॉ अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश नाथ प्रसाद, आशुतोष शर्मा, वीरेंद्र नाथ गुप्ता, विक्की आनंद, प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रहलाद कुमार सोनी, अजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, संजय आर्य, आनंद अग्रहरि, सीमा पांडेय, ममता पुतुल, साकेत श्रीवास्तव सहित कई लायन एवं लियो सदस्यों ने बधाई दी है. यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष रणधीर जायसवाल एवं सचिव मनीष कुमार सिन्हा ने दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *