घर पहुंचे दोस्तों के लिए मां से पैसा मांग कर गया था समोसा खिलाने ; दोस्तों ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा जिला के रिविलगंज थाना अंतर्गत दिलिया रहीमपुर गांव में दोस्तों के द्वारा एक दोस्त को घर से बुलाकर ले जाने के बाद चाकू गोदकर उसकी ह-त्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन दिन बीतने के बाद हत्या का राज तब खुला जब दियारा क्षेत्र स्थित कर्कटनुमा एक घर से बदबू आने के बाद लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो राज खुला. जिसके बाद यह बात आग की तरह मोहल्ले में फैल गई और ह-त्या कर फेंके गए शव की पहचान उसके कपड़े एवं चप्पल से परिजनों के द्वारा की गई. मृत किशोर शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ओझा टोली, रतनपुरा मोहल्ला निवासी संजीव कुमार ओझा के 16 वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार ओझा के रूप में की गई. शव की पहचान होते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रोना-पीटना लग गया.

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. उस दौरान घटनास्थल पर मौजूद किशोर की मां ने बताया कि विगत रविवार को मोहल्ले के दो-तीन लड़के उसके घर पहुंचे और वह पैसा लेकर समोसा खाने के लिए घर से उनके साथ निकला था.

 

 

लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन उन लोगों के द्वारा की जा रही थी. इसी बीच आज उन्हें सूचना मिली की उसका शव धर्म नाथ मंदिर के पीछे रिविलगंज थाना अंतर्गत दिलिया रहीमपुर स्थित कर्कटनुमा बंद घर में पड़ा हुआ है. इस घटना के बाद घरवालों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *