सोशल मीडिया पर अ’वैध ह’थियार के साथ प्रदर्शन करने वाले 03 युवकों को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के भगवान बाज़ार थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा 01 विडियो प्राप्त हुआ, जिसमे 03 युवको द्वारा हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ अलग-अलग अंदाज़ में प्रदर्शन किया जा रहा है और जनता में खौफ का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही हैं.

 

उक्त विडियो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि विडियो में दिख रहे युवक की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दारोगा राय चौक रामलीला मठिया निवासी पियुष कुमार सिंह, बनियापुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी विकास कुमार राय एवं सिवान जिला के महादेवा ओपी अंतर्गत बिन्दुसार बुजुर्ग गांव निवासी अमन कुमार शर्मा के रूप में की गई.

इस सम्बन्ध में भगवानबाज़ार थाना काण्ड संख्या 167/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों अभियुक्त को 01 जिन्दा कारतूस व 1 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है. वही पूछताछ के बाद तीनों युवकों को जेल भेजा गया है. जिनकी निशानदेही पर प्रदर्शित किए जाने वाले हथियार की बरामदगी को लेकर प्रयास किया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *