मंदिर से करोड़ों मूल्य के अष्टधातु की मूर्ति चो’री ; ग्रामीणों में आक्रोश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीएस बंगरा गांव स्थित शिव मंदिर से राम-जानकी के करोड रुपए मूल्य के अष्टधातु की मूर्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. इस घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणों को उस वक्त हुई जब लोगों की नजर रात्रि में ही मंदिर के खुले दरवाजे पर पड़ी. जिसके बाद इस घटना की सूचना जलालपुर थाना को पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

ग्रामीणों के अनुसार यह मूर्ति अष्टधातु की थी, जिसका बाजार मूल्य करोड़ों की बताई गई है. इस चोरी की घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई है. घटना के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव मंदिर के आस पास के लोग एक बारात में गए थे. देर रात में बारात से लौटने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि ठाकुर बाड़ी का दरवाजा टूटा हुआ है तथा लाइट बुझा दी गई है.

अंदर देखा तो मूर्ति वहां नहीं था. ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी. इस मामले में जलालपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं. इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस शीघ्र से शीघ्र मूर्ति बरामद कर चोरों को गिरफ्तार करें, नहीं तो उनके द्वारा आंदोलन किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *