भीषण सड़क हा’दसे में तीन की मौ’त ; अ’नियंत्रित ट्रक ने छह लोगों को मा’री ट’क्कर

0 minutes, 1 second Read

SIWAN / CHHAPRA DESK – बिहार के सिवान जिले में अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की शाम बाइक सवार सहित करीब आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. एक घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. घटना सीवान जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित आंदर ढाला ओवरब्रिज के समीप की है.

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. मृतकों की पहचान छपरा जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र स्थित भेलई निवासी मोहन सिंह के पुत्र विमलेश सिंह, सीवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित सुधरी गांव निवासी सुरेश्वर प्रसाद सिन्हा के पुत्र अभिषेक कुमार और हुसैनगंज के बलईपुर निवासी अजय शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा के रूप में हुई है. वहीं, घायल की पहचान हुसैनगंज के जुड़कन निवासी दिवंगत कपिल भगत के पुत्र देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है.

अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज बताया जा रहा है कि सीवान से हुसैनगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया. इस दौरान तीन बाइकों के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में एक व्यक्ति साइकिल से अपने घर लौट रहा था जो कि इस हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *