सारण डीएम व एसपी ने बीपीएससी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कहा कदाचार में पाये जाने पर पांच वर्षों तक बीपीएससी परीक्षा से होंगे वंचित

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग पटना के निर्देशालोक में सारण जिला में दिनांक 8, 9 एवं 10 दिसंबर 2023 को आयोजित अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा ( TRE- 2.0) को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. वहीं परीक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया. जिसमें अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त ई-एडमिट कार्ड लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा.

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्षा में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई, गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षार्थी के पास किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा इस परीक्षा सहित आगामी 5 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित किया जाएगा.

वहीं परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनिक खेज अफवाह फैलाने की स्थिति में 3 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा.परीक्षा प्रारंभ होने के ढाई घंटा पूर्व से उम्मीदवारों की सघन फ्रिस्किंग के साथ प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के ई- एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर/ बारकोड की स्कैनिंग करते हुए फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर समुचित सुविधा उपलब्ध की गई है. कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था की गई है. लाइव सीसीटीवी सर्विलेंस के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग/ जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के गतिविधियों की निगरानी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *