मंदिर से चोरी मामले का सफल उद्भेदन कर पुलिस ने तीन घंटे में चोरी का माल किया बरामद ; चोर के साथ एक विधि विरुद्ध बालक भी निरुद्ध

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के जलालपुर थानान्तर्गत मंगोलापुर गांव स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज तीन घंटे में उद्भेदन कर चोरी गयी सामानों को बरामद कर लिया है. वहीं इस चोरी में संलिप्त दो चोर को पुलिस ने पकड़ा है. जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जलालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा मंगोलापुर शिव मंदिर का ताला तोड़कर लाउडस्पीकर एवं उसका मशीन तथा भगवान के जेवरात चोरी कर लिया गया है.

 

इस सन्दर्भ में हरेन्द्र तिवारी के लिखित आवेदन के आधार पर जलालपुर थाना कांड संख्या-278/24 दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया तो अनुसन्धान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर 01 अभियुक्त को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया तथा 01 विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. उक्त चोर के पास से शिव मंदिर से चोरी किए गए सामान के साथ ही जलालपुर थाना कांड संख्या- 269/24, जलालपुर बाजार के पंचमुखी हनुमान मंदिर से भी चोरी गयी सामान को बरामद किया गया है.

 

इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफतार एक चोर पानापुर थाना क्षेत्र के रसीली पिंदी टोला निवासी संजय मिश्र बताया गया है. चोरों के पास से एक बैट्री, एक छोटा एलइडी, एक लाऊडस्पीकर का मशीन, एक परेस, दो शंख, पूजा के पीतल का बर्तन सेट बरामद किया गया है. छापामारी टीम में जलालपुर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *