भतीजे ने चाकू गोदकर की चाचा की हत्या ; परिजनों में मातम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के खैरा थाना क्षेत्र में भतीजे के द्वारा चाकू गोदकर चाचा की हत्या कर दिए जाने से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. मृत युवक खैरा थाना क्षेत्र के छोटा तकिया खोदाईबाग गांव निवासी आदिल मियां का 50 वर्षीय पुत्र नसीम मियां बताया गया है. गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हुई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह नसीम आलम अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहा था.उसी बीच उसके भतीजे सद्दाम हुसैन और नौशाद आलम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई. जिसके बाद दोनों ने परिवार वालों के साथ उसे पकड़कर चाकू से गोद डाला.

जिसके बाद गंभीर स्थिति में परिजन उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजीव कुमार अमन के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

मृतक के पुत्र फिरोज आलम ने बताया कि उसके चचेरे भाई सद्दाम और नौशाद सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा उसके पिता की चाकू गोदकर हत्या की गई है. सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *