गश्ती के दौरान दो चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर चोरी की दो बाईक के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिले के कोपा थाना क्षेत्र के नटवर गोपी गांव निवासी शैलेश राय की बाईक चोरी के अनुसन्धान के क्रम में पुलिस ने प्राप्त आसूचना के आधार पर उक्त बाईक को बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार किया गया. जिनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफतार दोनों अपराधी दाउदपुर थाना क्षेत्र के बालेसरा गांव निवासी रोहित कुमार सिंह एवं सूरज कुमार सिंह बताये गये हैं.

Add

जिनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की गई है. छापामारी टीम में कोपा थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० पिंटू कुमार, दाउदपुर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० नवलेश कुमार, पप्रपु०अ०नि० अजीत कु० साह, प्र०पु०अ०नि० सोनू कु० मंडल एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.वहीं जनताबाजार थाना पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान एकमा की तरफ से आ रही 01 बाईक को रोकने का प्रयास किया गया जिसे देख उक्त वाहन सवार भागने का प्रयास किया, जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति से भागने के बारे में एवं उक्त बाईक के विषय में पूछा गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा कोई संतोषजनक जबाब नही दिया गया.

मोटरसाइकिल की जांच करने पर पाया गया कि मोटर साइकिल चोरी की है. इस सन्दर्भ में पकड़ाये व्यक्ति के विरुद्ध जनताबाज़ार थाना कांड संख्या- 272/24 दर्ज किया गया. वहीं इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त जनताबजार थाना क्षेत्र के बगौछिया गांव निवासी श्रवण कुमार पाण्डेय बताया गया है. जिसके पास से चोरी की एक बाईक बरामद की गई है. छापामारी टीम में जनता बाजार थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० टुनटुन कुमार, पु०अ०नि० गंगा दयाल ओझा, एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *