महिला कार्यपालक सहायक की पंचायत भवन में संदिग्ध मौत ; परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप ; जांच जारी

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –     छपरा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसाढी पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक की संदिग्ध स्थिति में शव को बरामद किया गया है. मृत कार्यपालक सहायक जिले के गड़खा थाना अंतर्गत गड़खा-चिरांद रोड निवासी मदन राय की 32 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी बताई गई है. जो कि जिले के महम्मदपुर रसूलपुर निवासी राजीव कुमार की पत्नी थी. बताते चले की प्रियंका बसाढी पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थी. वह बीते दिन अपनी स्कूटी से कार्यालय आई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची थी. जिसके बाद घर वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे.

 

पंचायत भवन के कमरे के दरवाजे पर बाहर से लगा था ताला

परिवार वाले खोजबीन के क्रम में उसके मोबाइल का लोकेशन जांच किए तो लोकेशन पंचायत भवन ही आ रहा था. जब वे लोग पंचायत भवन पहुंचे तो पाया कि पंचायत भवन के कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ है. आज सुबह पंचायत भवन पहुंचे तो देखा गया कि पंचायत भवन के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और पुलिस पहुंचकर जांच पर चल कर रही थी. प्रियंका का शव प्लास्टिक की मोटी रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा था. ऑफिस का बड़ा टेबल जमीन पर उल्टा पड़ा था और उसका पैर टेबल में लगे दराज पर स्पर्श कर रहा था.

परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रियंका का शव देखते ही पूरे परिवार में रोना-पीटना लग गया और परिवार वालों ने हत्या का अंदेशा जताया है. मृतका के पिता व भाई का आरोप है कि हत्या की गई है और पुलिस निष्पक्ष जांच करें. हालांकि सूचना के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी की घटना स्थल पर पहुंचे और एफएसएल टीम बुलाकर वारदात की जांच कराई गई है. टीम द्वारा वहां से सैंपल कलेक्ट कर लैब भेजा गया है. वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

मौके से सुसाइड नोट बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका के कार्यालय टेबल से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. सुसाइड नोट की पुष्टि करते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत भवन के उस कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या किए जाने की बात बताई गई है. सुसाइड नोट की जांच की जा रही है. बता दें कि प्रियंका को दो बच्चे हैं और पति से दहेज प्रताड़ना को लेकर केस भी चल रहा है. ऐसी स्थिति में पारिवारिक कलह को लेकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है लेकिन, परिवार वाले और ग्रामीणों का कहना है कि वह बहुत साहसी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *