पूर्व के विवाद में पड़ोसी के घर पर जमकर मचाया उत्पात ; बाइक, स्कूटी तोड़ने के बाद घर पर पथराव कर सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रंगबाज पड़ोसियों ने पूर्व के विवाद को लेकर अपने पड़ोसी के घर पर पथराव करने के बाद घर के बाहर लगी बाइक, स्कूटी एसी और सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ डालें. वहीं मना करने पर एक युवक को चाकू घोंप कर जख्मी भी कर दिया. पूरा मामला छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार अड्डा नंबर एक के समीप की है. चाकूबाजी में स्थानीय निवासी विनोद कुमार राम का पुत्र मुकेश कुमार जख्मी हुआ है, जिसके पेट में चाकू लगा है. जख्मी को सादर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. वहीं इस घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, तब तक वे सभी घर छोड़कर फरार हो चुके थे. इस संबंध में जख्मी के भाई राजा राम ने बताया कि उनका पड़ोसियों से पूर्व से विवाद चल रहा है.

Add

आज पड़ोसी सूरज राम और उसके तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग मुंह बांधे आए और अचानक उनके घर के बाहर खड़ी बाइक की स्कूटी को तोड़फोड़ करते हुए एसी को भी तोड़ डाला. साथ ही घर के बाहर लगे सीसीटीवी के कैमरे भी तोड़ डालें. उस दौरान वे लोग डर के मारे घर में दुबके रहे. उन्हें रोकने पर मुकेश के ऊपर उन लोगों ने चाकू से वार कर दिया. शोर मचाने के बाद वे लोग भागे. तब तक मोहल्ले में अफरातफरी मची रही. इस मामले में पीड़ित के बयान पर भगवान बाजार थाने में सात नामजद एवं एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *