आईएएस बनना चाहती है सारण की दूसरी टॉपर शताक्षी ; स्टेट में मिला आठवां स्थान

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  बिहार बोर्ड परीक्षा में सारण जिले के छात्र-छात्राओं का भी बेहतर प्रदर्शन रहा है. सारण की दूसरी टॉपर शताक्षी मित्तल को बिहार में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है. वह गांधी उच्च गांधी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज की छात्रा है. शहर के दौलतगंज धर्मनाथ मंदिर मोहल्ला निवासी शताक्षी मित्तल स्वर्गीय गिरधारी अग्रवाल एवं सविता अग्रवाल की पुत्री है. उसने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक, परिवार वालों सतत अध्ययन को दिया है. हलचीनी से बातचीत के क्रम में शताक्षी मित्तल ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है उसकी सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी है.

Add

वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. बिहार में आठवां और सारण में दूसरा स्थान प्राप्त होने के बाद शताक्षी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. शताक्षी की मां ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में तेज रही है और हमेशा अव्वल आती रही है. वहीं विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि शताक्षी की आंखों में उन्हें वह जुनून दिखता था जिसकी बदौलत उसने सारण में दूसरा स्थान तो प्राप्त किया लेकिन गणित जैसे विषय में उसके द्वारा सौ में सौ अंक प्राप्त किया गया है जो कि बड़ी बात है. उसका लक्ष्य आईएएस बनना है और वह निरंतर ऐसे पढ़ाई करती रही तो निश्चित तौर पर आईएस बनेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *