महेंद्र नाथ बाबा को जल चढ़ाने के लिए जलभरी कर जा रहे किशोर को स्कॉर्पियो ने कुचला

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – प्रिंस सोमवारी के दिन बाबा महेंद्रनाथ को जल चढ़ाने के लिए मांझी गंगा नदी तट से जलभरी कर अपने दोस्तों संग बैंड-बाजे के साथ पैदल सिवान जिला के मेहंदार स्थित महेंद्रा नाथ धाम जा रहा था. इस बीच रास्ते में एकमा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित स्कार्पियो ने उसे अपनी चपेट में लिया जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग निकलने में सफल रहा. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. मृतक की पहचान जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतन गांव निवासी मनोज कुमार प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस प्रसाद के रूप में की गई.

घटना के संबंध में बताया जाता कि नौतन गांव के दर्जनों युवक सोमवारी के दिन सिवान जिले के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सारण जिले के मांझी नदी घाट पर पहुंचे थे. जहां से जलभरी करने के बाद बैंड-बाजे के साथ वह लोग रात्रि में ही पैदल यात्रा पर निकले थे. उस दौरान प्रिंस के द्वारा जलभरी के समय का अपना फोटो भी अपने स्टेटस पर लगाया गया था, लेकिन रास्ते में अनियंत्रित स्कार्पियो ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

वहीं इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. उसके पिता मानसिक रूप से कमजोर है. जिसके कारण घर की देखभाल की जिम्मेदारी भी उसके कंधे पर रहती थी. अब उसकी मौत के बाद परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है.वही एकमा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *