बोलबम से सिवान जा रही कांवरियों से भरी कमांडर पलटी ; दर्जन भर घायल एक कांवरिया रेफर

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA / SIWAN DESK – बाबा धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर वापस सिवान लौट रहे कांवरियों से भरी एक कमांडर जीप सारण जिला के बनियापुर थाना अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें दर्जन पर कंवरिया घायल हो गए. वहीं गंभीर रूप से घायल एक कांवरिया को छपरा सदर स्थल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से घायल कांवरिया सिवान जिला के आंदर गांव निवासी सत्या बैठा का 55 वर्षीय पुत्र मदन बैठा बताया गया है.वही अन्य घायलों में सिवान जिला के आंदर निवासी हरे कृष्णा की 50 वर्षीय पत्नी गिरी मिर्जा देवी एवं जलालपुर निवासी श्रीनाथ पंडित की 35 वर्षीय पत्नी गोदावरी देवी बताई गई है.

 

जिनका उपचार फिलहाल छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं अन्य घायलों को बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. इस संबंध में सदर अस्पताल दोनों महिलाओं को लेकर पहुंची मनीता देवी ने बताया कि वे लोग सिवान के आंदर से बाबा धाम जल चढ़ाने के लिए कमांडर जीप से गए थे. उनके साथ गांव की 19 लोग कमांडर जीप में सवार थे. जल चढ़कर वापसी के दौरान बनियापुर थाना क्षेत्र में चालक की लापरवाही से कमांडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे वे लोग घायल हुए हैं. वहीं अन्य कॉमेडीयों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *