घर से बुलाकर किशोर की धारदार हथियार से मारकर हत्या ; रेलवे ट्रैक से शव बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव में घर से बुलाकर एक किशोर की धारदार हथियार से मार कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृत किशोर का शव छपरा-सोनपुर रेलखंड पर जलालपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. मृत किशोर की पहचान जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सुधीर राय के 17 वर्षीय पुत्र छोटु कुमार के रूप में हुई है. इस घटना की सुचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष राहुल रंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

वहीं इस घटना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते मौके पर पहुंचे और हो-हंगामा करना शुरू किया. परिवार वालों का कहना था कि उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे तभी वह लोग शव उठाने देंगे. जिसके बाद सदर एस डी पी ओ राज किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले जांच कर जल्द ही मामले का उद्भेदन कर न्याय दिलाने का परिजन को आश्वासन दिया. जिसके बाद परिजन माने और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. समाचार प्रेषण तक इस मामले में शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जाती रही थी.

वही परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा था. पर जिन्होंने बताया कि बीती रात को घर पर सोया था, तभी कुछ लोगों का फोन आया और वह घर से बाहर निकाला. जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला और सुबह में उन्हें सूचना मिली कि गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी धारदार हथियार से हत्या किये जाने के बाद शव को दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *