लड़की के च’क्कर में ल’ड़ाई ; बीच सड़क पर चले लाठी-डं’डे व चा’कू

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के समीप पीरबाबा चौक पर दो गुटों में जमकर लाठी डंडे व चाकू चले. जिसमें एक पक्ष के तरफ से कुल तीन लोग चाकू लगने से जख्मी हो गए. हालांकि एक पक्ष के तीन भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वही तीनो भाइयो का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. जख्मी में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छात्रधारी बाजार निवासी अमर कुमार, राहुल कुमार व सूरज कुमार शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से इन दोनों गुटों में प्रेम प्रसंग को लेकर गाली-गलौज व मारपीट को लेकर माहौल गर्म चल रहा था.

 

इसी बीच बुधवार की शाम एक गुट के लगभग दर्शन भर की संख्या में बदमाश किसी बात को लेकर दूसरे गुटके लड़कों को मारपीट दिए. वही बुधवार की शाम यह सब मामला एक बार शांत हो गया उसके बाद गुरुवार की सुबह एक बार फिर इसी गुट के कुछ बदमाशों द्वारा पीर बाबा चौक स्थित उनकी दुकान पर पहुंचे और हो हल्ला हंगामा करते हुए तीनो भाइयो पर हमला बोल दिये. वही विवाद बढ़ते देख आसपास के भी दुकानदार जुट गए और दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे व चाकू चले.

वही एक गुट के लोग अपने को घिरता देख मौका पाते ही वहां से फरार हो गए. जबकि एक को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ लिया तत्पश्चात जमकर उसकी पिटाई कर दी. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के द्वारा 112 की टीम को सदर अस्पताल में जांच पड़ताल के लिए भेजा गया, जहां पुलिस लगभग 30 मिनट की देरी के बाद पहुंची और घायलों को फर्द बयान के लिए थाने लेकर चली गई. लड़की से प्रेम प्रसंग की बात को लेकर यह विवाद बताया जाता है. वहीं पुलिस फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *