अभाविप बिहार के प्रदेश इकाई का गठन : अपराजिता सिंह बनी प्रदेश सह-मंत्री ; प्रशांत सिंह बने जेपीयू के विश्वविद्यालय संयोजक ; रवि शंकर चौबे बने छपरा के जिला संयोजक

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के 64वां प्रदेश अधिवेशन समाप्त होने के पश्चात बिहार प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया गया. इस नव गठित इकाई में जय प्रकाश विश्वविद्यालय के छात्रों को भी प्रमुख स्थान मिला है. इस संदर्भ में जय प्रकाश विश्वविद्यालय के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जेपीयू की शोधार्थी अपराजिता सिंह को प्रदेश सह-मंत्री का दायित्व दिया गया है। ज्ञात हो कि छपरा से प्रदेश सह मंत्री का दायित्व पहली बार किसी छात्रा को दिया गया है.

इसके अलावा जेपीयू की विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो बबिता वर्धन, विश्वविद्यालय का संयोजक प्रशांत सिंह तो वहीं छपरा का जिला संयोजक रवि शंकर चौबे को बनाया गया है. इसके अलावे रजनीकांत सिंह, अमर पांडे, रितेश प्रकाश, नीरज यादव, सचिन चौरसिया, रोहित गोरी, रोहित पांडे, मधु शर्मा एवं यशवंत कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है.

पुरुषोत्तम ने जेपीयू के छात्र-छात्रों को प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण स्थान मिलने पर प्रदेश के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अधिवेशन से प्राप्त अनुभवों को सभी कार्यकर्ता संगठन के विस्तार में लगाएंगे एवं संगठन के इकाई को एक नए आयाम तक लेकर जाएंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *