भूमि वि’वाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले ला’ठी-डं”डे ; दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव मे गुरूवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच लाठी डंडे से हुए मारपीट मे दोनो पक्षो से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी मे एक पक्ष से योगेन्द्र राय और बबन राय है तो वही दुसरे पक्ष से कामेश्वर राय शामिल है. सभी जख्मी का सदर अस्पताल छपरा मे इलाज चल रहा है. बताया जाता है की एक पक्ष द्वारा खेत मे कार्य किया जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग पहुंच खेत मे कार्य करने से रोकने का प्रयास किया.

उसी बात को लेकर दोनो पक्षो के बीच कहा सुनी होते हुए लाठी डंडा से मारपीट होने लगा. जिसमे दोनो पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं सूचना के बाद गड़खा थाना पुलिस और 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी जख्मी को उपचार के लिए छपरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ सुभाष कुमार ने बताया कि कामेश्वर राय की स्थिति नाजुक है.

वहीं सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति बताई जायेगी. वहीं अस्पताल में इलाज के क्रम में दोनों पक्षों के तरफ से घायलों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस मामले में थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया की भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट हुआ है. जिसमे तीन लोग घायल हुए है. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए कानूनी कार्रवाई कर रही है. हालांकि देर शाम तक प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *