किसान मेला-सह-फलफूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का किसानों के लिए है जरूरी : रणधीर सिंह

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मांझी प्रखंड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र प्रांगण में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मांझी के सहयोग से दो दिवसीय किसान मेला-सह-फलफूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसका उ‌द्घाटन स्थानीय विधायक रणधीर सिंह के द्वारा किया गया किसान मेले में राज्य स्तर से नोडल पदाधिकारी, श्रीनति शारदा शर्मा, उप निदेशक (कृषि), बामेती पटना द्वारा भाग लिया गया तथा किसानों के बीच इस मेले के महत्व को रेखांकित किया गया. किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा मधुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि कृषि विभाग किसानों की समस्या के समाधान के लिये हर संभव तत्पर है.

यदि किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह अपन प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा जिला स्तर पर जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते है. मेले में उपस्थित किसानों एवं प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए विधायक-सह-मुख्य अतिथि मांझी सह मुख्य अतिथि ने कहा कि बीज एवं उपादान को ससमग किसानों के बीच उपलब्ध कराया जाय एवं फसलों में लगने वाले कीट व्याधि के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जाये ताकि किसान अपने फसल की उत्पादकता बढ़ा सके.

मेले में किसानों के द्वारा लगाये गये उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी की उनके द्वारा सराहना की गयी और कहा गया कि इस प्रकार के मेले का आयोजन किया जाना आवश्यक है. जिससे कि किसानों का उत्साह बढ़े. इसी प्रकार मेले में उपस्थित किसानों को उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी, सारण, सहायक निदेशक, रसायन, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण एवं अन्य मंचासिन पदाधिकारियों ने संबोधित किया एवं अपने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों का दी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *