छपरा-पटना मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की गई जान, बीस गंभीर ; बढ़ सकती है मौतों की संख्या

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के नया गांव थाना क्षेत्र से एक एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हुई है. जबकि बीस लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस हादसे में मौतों की संख्या बढ़ भी सकती है. घटना आज सुबह नयागांव थाना अंतर्गत महदली चौक के समीप की है. बताया जा रहा है कि दिघवारा से हाजीपुर की ओर मक्का लेकर जा रही एक ओवरलोड पिकअप वैन फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर हो गई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

Add

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां थीं. इस बीच पिकअप वैन का एक चक्का ब्लास्ट कर गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसकी सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी का नतीजा है. फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. वही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *