सारण प्रमंडलीय आयुक्त ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश se

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण प्रमंडल के आयुक्त डॉ मनीष कुमार ने सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद से अस्पताल की विधि व्यवस्था, मरीजों की संख्या, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा इलाज की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की. वही निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने ऑपरेशन थिएटर, एसएनसीयू, महिला वार्ड, इमरजेंसी विभाग समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया.उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से भी बातचीत की और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

एसएनसीयू में भर्ती नवजातों के इलाज और वहां उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी जानकारी ली.वही इसके अलावा आयुक्त ने अस्पताल परिसर में चल रहे नए भवन निर्माण कार्य तथा प्रस्तावित मॉडल अस्पताल से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली.निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतुष्ट नज़र आये.उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए. अस्पताल भवन में लगी लिफ्ट से ऊपर जाने के दौरान आयुक्त ने लिफ्ट की व्यवस्था की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा मिलेगी, खासकर गर्भवती महिला व गंभीर मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने में आसानी होगी. इस दौरान वरीय लेखापाल बंटी रजक, समेत अन्य मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *