मुख्यमंत्री ने सारण में 1203.81 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास ; मढ़ौरा में संवाद के दौरान संविदा कर्मियों ने की नारेबाजी

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सारण पहुंचे और जिले में सड़क चौड़ीकरण, बिजली सब स्टेशन, खेलकूद से जुड़े प्रोजेक्ट सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शिलानाथ किया. नीतीश कुमार सबसे पहले हेलीकॉप्टर से शहर के राजपूत स्कूल के पास बने हेलीपैड पर उतरे और उसके बाद बिनटोलिया स्थित शिलान्यास स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने 1203.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं के पूरा होने से जिले की बिजली, सड़क, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण सेवाओं को नई दिशा मिलेगी. इसके बाद शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री मढ़ौरा थाना के पीछे अवस्थित खेल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और संगठनात्मक मजबूती एवं विकास कार्यों पर चर्चा की.

Add

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी, तब बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बेहद कम थी. 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर इसे बढ़ाने की शुरुआत की. हमने ही इसे ‘जीविका’ नाम दिया और आज आप सभी जीविका दीदियां बनकर पूरे बिहार में मिसाल कायम कर रही हैं. आपके कार्यों से प्रेरणा लेकर केंद्र सरकार ने इसे पूरे देश में ‘आजीविका योजना’ के रूप में लागू किया. आप सब हिम्मत के साथ आगे बढ़ें, सरकार हरसंभव सहयोग करेगी. उन्होंने कहा कि वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा महिलाओं की पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है.वहीं 125 यूनिट बिजली निशुल्क किये जाने से आर्थिक बोझ कम हुआ है. अपने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने शाम 5:00 बजे सारण जिले से प्रस्थान किये.

संवाद के दौरान संविदा कर्मियों ने की नारेबाजी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवाद सभा के दौरान विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ के द्वारा विरोध भी किया गया. वही बिहार के सभी जिलों में लगभग 13000 विशेष सर्वेक्षण कर्मी तथा विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानून अमीन, विशेष संरक्षण लिपिक के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांग पर विचार करने हेतु पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा. मुख्यमंत्री के ध्यान आकर्षण के लिए इन लोगों ने सभा स्थल पर अपनी मांग से संबंधित विरोध पत्र भी दिखाया. हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने मंच से यह ज्ञापन मंगवा लिया.

मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं

* कुल योजना राशि : 1203.81 करोड़
* 545 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 400/220/132 केवी ग्रिड उपकेंद्र, छपरा एवं 132 केवी के संचरण लाइन का निर्माण
* 60 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से एचटीएलएस द्वारा रीकन्डक्टरिंग कार्य
* 93 करोड़ 62 लाख रुपये से एकमा–मशरख पथ का चौड़ीकरण कार्य
* 41 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से एकमा से डुमाईगढ़ तक पथ का चौड़ीकरण
* 89 करोड़ 95 लाख रुपये से एनएच-19 के छूटे हुए छपरा सेक्शन पथ का चौड़ीकरण
* 40 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से खैरा–बिनटोलिया पथ का चौड़ीकरण
* 7 करोड़ 17 लाख रुपये से एकमा, शीतलपुर और मशरक ग्रिड उपकेंद्रों में कुल 5 अदद 33 केवी लाइन ‘बी’ का निर्माण शामिल है.

इसके अलावा कई अन्य परियोजनाएं भी शामिल हैं, जिनसे जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा. निरीक्षण और विकास का विजन
शिलान्यास कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने जगदम कॉलेज से खैरा बिनटोलिया तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा हो जाने से छपरा में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही बिनटोलिया के पास बन रहे नए बस स्टैंड से रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *